फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण पर तीन दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई, एक का सामान जब्त

Sun, 04 Jan 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुख्य बाजार में दुकानदारों किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण करते हुए नगर निगम की टीम । नगर निगम
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर शिकंजा कसते हुए सड़क पर दुकानदारों द्वारा सजाए सामान को अपने कब्जे में लेते हुए जुर्माना वसूल किया है। नगर निगम ने दुकानदारों को पहले भी सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ दुकानदार इस चेतावनी को अधिक गंभीरता से नहीं ले रहे थे। शनिवार को अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने छात्र विद्यालय के नजदीक तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। कमेटी ने सामान जब्त करने के साथ ही दुकानदारों से दो हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा है। नगर निगम को सड़क के किनारे अतिक्रमण करने को लेकर शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

नगर निगम ही इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेट लिया। नगर निगम ने चेताया कि अगर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकानदारी सजाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोट :

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानदारी सजा रहे हैं। इस पर कमेटी ने तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इस दौरान दो हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। यह कार्रवाई आने वाले समय में भी जारी रहेगी। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें