फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रेट लिस्ट और बिल नहीं दिखाने पर 19 दुकानदारों पर कार्रवाई

Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फलों और सब्जियों की रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने और खरीद-बिक्री के बिल प्रस्तुत न करने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विभागीय टीमों ने वीरवार को करीब चार क्विंटल फल और सब्जियां जब्त कीं। विभाग ने भोटा चौक और नादौन चौक में तीन टीमों का गठन कर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 19 दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली।
दुकानदार फलों और सब्जियों की खरीद से संबंधित बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीमों ने सामान जब्त कर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए और लिखित जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दुकानदारों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। टीमों ने दुकानदारों को फलों और सब्जियों के बिक्री मूल्य की रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने और खरीद-बिक्री के बिल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
जिला नियंत्रक आंचल ने कहा कि विभाग बाजारों में लगातार निरीक्षण कर नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और ग्राहकों को बिल उपलब्ध करवाने की अपील की। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें