फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर कार्रवाई: जूते हाथ में लेकर नदी में उतरी दबंग एसडीएम, पकड़ा ट्रैक्टर

Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर
विज्ञापन
अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए नंगे पांव नदी में उतरतीं एसडीएम व अन्य टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर में बतौर एसडीएम तैनात हुईं दबंग महिला अफसर ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। मंगलवार सुबह महिला अफसर एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा ने पंचायत जंगल और बैरी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यह महिला अफसर अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए ब्यास नदी में उतर गई। उन्हें नदी के दूसरी तरफ अवैध खनन करता हुआ एक ट्रैक्टर दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


वहां तक जाने का कोई अन्य रास्ता न होने के कारण खुद अपनी टीम के साथ नदी में उतर गईं और हाथों में जूते उठाए महिला अफसर नदी पार कर ट्रैक्टर के पास पहुंच गईं। अफसर को वहां आता देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। महिला अधिकारी ने ट्रैक्टर के ऊपर लिखे नंबर पर फोन कर तमाम जानकारी जुटाई और फिर उसके बाद अवैध खनन करने के एवज में उसका चालान किया और मामला खनन विभाग के सुपुर्द किया।

एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। ट्रैक्टर मालिक को 10 हजार जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। इस पर यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें