फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक जिला अस्पताल के निजी वार्डों में लगेंगे एसी, परिसर में जूस कॉर्नर

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर माइनर ऑपरेशन थिएटर और शेष बचे प्राइवेट वार्डों में एसी लगाए जाएंगे। परिसर में पार्किंग फीस के युक्तिकरण तथा इसकी ऑनलाइन वसूली के लिए क्यूआर कोड की सुविधा जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की गई। इस वित्त वर्ष में संभावित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के बाद समिति ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी।
उपायुक्त ने बताया कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से संबंधित शुल्कों, दुकान के किराये, पार्किंग फीस और अन्य माध्यमों से लगभग 22.73 लाख रुपये की आय का अनुमान है। गत वित्त वर्ष की शेष राशि को मिलाकर समिति की अनुमानित आय लगभग 99.86 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैठक में समिति ने इस वित्त वर्ष में अस्पताल में आवश्यक ढांचागत विकास, भवन और उपकरणों के मरम्मत कार्यों, दवाइयों एवं प्रयोगशाला की सामग्री तथा स्टेशनरी की खरीद, सफाई व्यवस्था, मेडिकल जांच शिविरों और अन्य सेवाओं के लिए लगभग 33.43 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी प्रदान की। समिति ने अस्पताल परिसर में लगभग 3.98 लाख रुपये की लागत से जूस कॉर्नर के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय लिया।
बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई तथा अस्पताल के विभिन्न खर्चों को स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दलीप सिंह ठाकुर और वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें