हमीरपुर। साईं सेंटर हमीरपुर में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल 9 से 12 जून तक आयोजित होंगे।
वहीं, गैर आवासीय वर्ग के इन ट्रायल्स के लिए पात्र लड़के और लड़कियां सोमवार सुबह 9:00 बजे अणु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।
ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज चार फोटो लाने होंगे। इस संबंधी भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के उपनिदेशक मनोज ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को खान-पान एवं रहने की सुविधा नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को खान-पान और रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी। संवाद