फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी आवास में चोरी के मामले में आरोपी की बहन भी संलिप्त

Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत सरकारी कर्मी के क्वार्टर में हुई चोरी मामले में आरोपी की बहन भी संलिप्त पाई गई है। पुलिस छानबीन में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी बहन की संलिप्तता की बात कबूली है। आरोपी की बहन चोरी के सामान को बेचने का काम करती थी। संलिप्तता पाए जाने पर हमीरपुर पुलिस ने ऊना में दबिश दी थी, लेकिन तब तक आरोपी की बहन भाग चुकी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। गौर रहे कि 14 जनवरी को बिजली बोर्ड के कर्मी ने पांच लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दी थी।
पुलिस ने आरोपी को ऊना से गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि सरकारी आवास में चोरी के मामले में आरोपी ने अपनी बहन की संलिप्तता भी उजागर की है। फिलहाल आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें