हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होते ही जिलाभर के सरकारी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को किताबों का आवंटन तुंरत होगा। एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा।
ऐसे में विद्यार्थी स्कूल में दाखिला लेने के बाद आसानी से किताबों को ले सकेंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से हमीरपुर और भोरंज में स्थित पुस्तक वितरण केंद्रों में पुस्तकों का आवंटन कर दिया गया है। छह शिक्षा खंडों में 15 से 21 फरवरी तक किताबों का आवंटन किया जाएगा। सबसे पहले शिक्षा खंड भोरंज से पुस्तकों का वितरण कार्य शुरू होगा, जिसके उपरांत अन्य स्थानों में पुस्तकों का आवंटन किया जाएगा।
पुस्तकों के वितरण के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीच में जिलाभर के स्कूल प्रमुखों ने विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार किताबों की डिमांड भेज दी थी। इसके बाद अब पुस्तक वितरण केंद्रों में पुस्तकों का स्टॉक पहुंच गया है। प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से पहली से दसवीं कक्षा के प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों को पुस्तकों का आवंटन किया जाता है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों का पढ़ाई करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुस्तक वितरण केंद्रों में से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में किताबों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद जिलाभर के सरकारी स्कूलों में किताबों का आवंटन होगा।
कोट
हमीरपुर और भोरंज में स्थित पुस्तक वितरण केंद्रों में पुस्तकों का स्टाॅक पहुंच गया है। 15 से 21 फरवरी तक जिलाभर के शिक्षा खंडों में किताबों का वितरण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सत्र शुरू होते ही पुस्तकें आवंटित की जा सकें।
विनीत शर्मा, प्रभारी, जिला पुस्तक वितरण केंद्र, हमीरपुर
बाक्स:
शिक्षा खंड
दिनांक
भोरंज
15 फरवरी
बिझड़ी
17 फरवरी
गलोड़
18 फरवरी
हमीरपुर
19 फरवरी
नादौन
20 फरवरी
सुजानपुर
21 फरवरी