फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी आवास में चोरी करने का आरोपी ऊना से गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत सरकारी कर्मी के आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने आरोपी को ऊना से काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपी हमीरपुर का ही रहने वाला है। पुलिस टीम आरोपी को हमीरपुर ला रही है। सोमवार को एक सरकारी आवास में चोरी की शिकायत पर पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित राजेश कुमार निवासी गांव देहरा, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर बिजली बोर्ड में कार्यरत है। उन्होंने शिकायत दी थी कि उनके सरकारी आवास से करीब पांच लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सरकारी आवास के साथ लगते सीसीटीवी की भी जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद उसे ऊना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ऊना क्यों गया था, इसका खुलासा छानबीन के बाद ही होगा। इस बारे में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि सरकारी क्वार्टर में चोरी के मामले में आरोपी को ऊना से गिरफ्तार किया है। उसे हमीरपुर लाया जा रहा है। आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें