फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अपर दरोगण को जाने वाला रास्ता बंद करने का आरोप

Wed, 04 Feb 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अप्पर दरोगन गांव के सदस्य उपायुक्त से अपनी समस्या बारे बताते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। कस्बा टौणी देवी के अपर दरोगण के अनुसूचित जाति के सदस्य मंगलवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को जाने वाला 200 वर्ष पुराना रास्ता एक व्यक्ति ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन

यह रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के कार्य में लगी कंपनी ने तोड़ा था। रास्ता अपर दरोगण से दरकोटी में मिलता है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कंपनी ने आश्वासन दिया था कि रास्ता बनाकर देंगे। जब राष्ट्रीय मार्ग के कार्य में लगी कंपनी रास्ता बनाने लगी तो दरकोटी गांव का एक व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और सदियों पुराने रास्ते को बंद कर दिया और वहां से कंपनी कर्मचारियों को भी भगा दिया।

व्यक्ति ने रास्ते में कांटेदार झाड़ियां और पत्थर रख दिए और कहा कि रास्ता नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे स्कूल जाते हैं और उनको वहां पर गिरने का खतरा रहता है, जिस कारण कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को रास्ता न होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ब्रह्मदास, प्रेम चंद, हेमराज, निर्मला देवी, सुमन देवी, सलोचना देवी, शक्कुदास, नेकराम, अनिता देवी, संतोष आदि शामिल रहे। उपायुक्त ने ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें