फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जस्सा को पछाड़कर कृष्ण ने जीती बड़ी माली

Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर के तहत राईयां में आयोजित दंगल में विजेता व उपविजेता पहलवान को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत राईयां में आयोजित दंगल में बड़ी माली और छोटी माली का मुकाबला काफी रोमांच भरा रहा। बड़ी माली का मुकाबला कृष्ण जवाली और जस्सा डेरा बाबा नानक के बीच हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण जवाली ने जस्सा को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली का मुकाबला अमित जालंधर और आदित्य जवाली के बीच हुआ। अमित जालंधर ने जवाली के आदित्य को पटखनी दी। इस दंगल का आयोजन छिंज कमेटी राईयां की ओर से किया गया। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 8100 रुपये तथा उपविजेता को 7100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, छोटी माली के विजेता को 3100 रुपये तथा उपविजेता को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। दंगल के सफल आयोजन के लिए दर्शकों के बैठने का भी विशेष प्रबंध किया गया था, ताकि लोग दंगल का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें