फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी की मौत मामले में आरोपी चंडीगढ़ से दबोचा

Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मारपीट के दौरान व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत प्रवासी परिवारों की मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। महज चालीस रुपये के लिए पीट-पीट कर युवक की हत्या का यह मामला गत दिनों सामने आया था।
विज्ञापन

गौर हो कि 26 दिसंबर को शंभू ताल में दो प्रवासी परिवारों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में 30 वर्षीय आरोपी प्रवासी अमरजीत सिंह पुत्र लोहरी राम, गांव आरजी समेरी, जिला थाना बेलघाट आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को भोरंज पुलिस ने चंडीगढ़ से काबू किया है।
आरोपी 26 दिसंबर से फरार चल रहा था। आरोपी अमरजीत ने संदीप को डंडों से पीटा था, जिसकी एम्स बिलासपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

एसपी भगत सिंह ने कहा कि संदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस टीम ने प्रवासी आरोपी अमरजीत को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि हर पहलू से जांच की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें