हमीरपुर। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में रविवार को विरासत संस्कारों की शीर्षक पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नायब तहसीलदार हमीरपुर सुभाष कुमार बतौर मुख्यातिथि टीआर शर्मा और स्कूल प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने शिव तांडव, नाटक प्रदर्शन, राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, फनी डांस, लोक नृत्य, क्लासिकल डांस, और महाभारत के ऊपर एक एकांकी प्रस्तुत की, जिसने खूब वाहवाही लूटी। अंत में मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद