हमीरपुर बस अड्डा के निकासी द्वार पर कार चालक ने दो राहगीरों को टक्कर मार
दी। इससे दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल
पहुंचाया। जबकि कार चालक को पुलिस चौकी में तलब किया। रविवार दोपहर बाद
करीब एक बजे एक कार चालक भोटा चौक से नादौन चौक की तरफ जा रहा था।
जैसे ही
कार चालक बस अड्डा के पास पहुंचा तो निकासी द्वार पर कार चालक ने दो
राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में कुलविंद्र सिंह निवासी गब्बा,
टौणीदेवी और उषा निवासी खदेड़ा, टौणीदेवी घायल हो गए हैं।
कुलविंद्र को
टांगों और उषा को मुंह और शरीर पर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद पुलिस
ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कार चालक को पुलिस
चौकी में तलब किया। घायलों की ओर से कोई शिकायत न आने पर पुलिस ने मामला
दर्ज नहीं किया है।
हादसे के बाद बस अड्डा में करीब दस मिनट तक जाम लग गया। पुलिस
अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि घायलों की शिकायत न आने पर मामला दर्ज
नहीं हो पाया है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।