फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्याली-कश्मीर सड़क पर दो कारों में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस चौकी के तहत पन्याली-कश्मीर सड़क पर दो कारों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दूसरा सुरक्षित है। टक्कर की वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। हालांकि दोनों कार चालकों में आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जिस जगह पर यह घटना हुई उस जगह पर तीखा मोड़ है।
विज्ञापन

कश्मीर की तरफ से आ रही कार जिसे धर्मपाल निवासी नुग्रां चला रहे थे, दूसरी तरफ से आ रही कार जिसे दाड़ गांव के स्वरूप सिंह चला रहे थे, आपस में टक्कर हो गई। वाहनों को नुकसान पहुंचा है और धर्म चंद को मामूली चोटें भी आई हैं। गलोड़ पुलिस चौकी को भी इस हादसे बारे सूचना दी गई। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो दोनों कार चालकों का आपसी समझौता हो गया। पन्याली कश्मीर सड़क पर कई जगह तीखे ओर संकरे मोड़ होने की वजह से आए दिन इस सड़क पर एक्सीडेंट होना आम बात हो गई है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि ऐसे तीखे मोड़ों को लोक निर्माण विभाग चौड़ा करे। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों कारों की आपसी टक्कर बारे में सूचना मिली थी। मगर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों कार मालिकों में आपसी समझौता हो गया था। मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें