फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की 8 को हमीरपुर में रैली, 4 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल : नैंसी

Thu, 03 Sep 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को हमीरपुर में 3000 से 4000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ रैली निकाली जाएगी। रैली में शिक्षा, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
नैंसी अटल ने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है, लेकिन सरकार फीस वृद्धि, शिक्षा व्यवस्था और छात्र संघ चुनाव जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचती नजर आ रही है। विद्यार्थी परिषद पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव की बहाली और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों को आंदोलन करना पड़ा, जबकि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबे समय से स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
तकनीकी विश्वविद्यालय में भी लंबे समय से स्थायी कुलपति और डीन नहीं हैं। नियमित स्टाफ की कमी का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें