फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केरल में छात्र प्रताड़ना के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र नेता बोले-केरल में एसएफआई की गुंडागर्दी और आपराधिक प्रवृति से शैक्षणिक संस्थान असुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर ने बुधवार को कॉलेज परिसर में केरल में छात्र के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि केरल में एसएफआई से जुड़े लोगों ने केरल के वायनाड में स्थित केरल वेटरनरी एंड एनिमल साइंस विवि के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन को बुरी तरह प्रताड़ित, मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं का कहना है कि केरल के शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के संरक्षण में उसके छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े आरोपी लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार, छेड़खानी की घटनाओं का विरोध जताया है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि केरल सरकार इस मामले में कार्रवाई से पीछे हट रही है जो निंदनीय है। केरल में वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन का 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के शौचालय में शव मिला था। केरल के शैक्षणिक परिसर सीपीएम संरक्षित अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें