फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी हमले के विरोध में उतरी अभाविप

विज्ञापन
हमीरपुर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने माओवादियों के कायरतापूर्ण हमले के विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि माओवादी कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग हैं जो चीन के तानाशाही रवैये को आदर्श मानकर बंदूक के जोर पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। यही कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग 1962 में इस देश के विरोध में खड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माओवादी माओ को आदर्श मानकर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वामपंथियों ने हमेशा ही इस देश को तोड़ने और देश की सेना को गालियां देने का काम किया है। यह वामपंथी विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अंदर इस विचारधारा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं और देश के शिक्षण संस्थानों में ही देश के विरुद्ध षड्यंत्र रचने का काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना माओवादी विचार को वामपंथी विचार को उखाड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें