फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंत शिवगिरि की 22वीं बरसी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Fri, 20 Feb 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 शिव गिरी महाराज की बरसी पर आयो
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में बुधवार को ब्रह्मलीन महंत श्रीश्री 1008 शिव गिरि महाराज की 22वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रस्म के साथ हुई।
विज्ञापन

गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल पेश करते हुए मौजूदा गद्दीनशीन महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरि महाराज ने अपने गुरु की याद में अलौकिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सुबह 10 बजे झंडे की रस्म के साथ हुआ। गुरु के प्रति अनन्य समर्पण दिखाते हुए महंत राजेंद्र गिरि ने स्वयं अपने हाथों से दूर-दराज से आए साधु-महात्माओं को भोजन करवाया।
संतों की सेवा के इस दृश्य ने मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ब्रह्मलीन महंत शिव गिरि महाराज के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बरसी मेले में केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और विदेशों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। महंत निवास पर आयोजित इस भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महंत निवास पर आयोजित भव्य चौकी में देश के विख्यात गायकों ने अपने सुरीले भजनों से ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस ने जैसे ही जयकारा पौणाहारी दा...का उद्घोष किया, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। उनकी गायकी ने कार्यक्रम की रौनक को चरम पर पहुंचा दिया।
वहीं, गायक इशांत भारद्वाज ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए वे मनमोहनेया बालक नाथा सानूं कदो बुलावेंगा... भजन से भक्तों को खूब नचाया। उनकी प्रस्तुति ने दियोटसिद्ध के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। हरियाणा से आए गायक गौरव भारद्वाज ने भी अपने ऊर्जावान भजनों से भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें