फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरिये से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर के आंगन में घुसा

Tue, 30 Apr 2024 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुपर हाई वे भोटा से कलखर मार्ग में तलाई गांव में अनियंत्रित ट्रक घर के गेट को तोड़कर अंदर घुसा
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सुपर हाईवे भोटा से कल्खर वाया लदरौर मार्ग पर तलाई गांव में सरिये से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गेट तोड़ कर घर के अंदर घुस गया है। दुर्घटना से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी को कोई चोटें नहीं लगी हैं। यह घटना रविवार रात्रि करीब पौने दो बजे की हैं।
विज्ञापन

सरिये से भरा ट्रक भोटा से जाहू की ओर जा रहा था। इस दौरान सुलगवांन से एक किलोमीटर दूर तलाई गांव में अनियंत्रित होकर एक घर के गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि लोहे का गेट और पिलरों भी टूट गए। इसके साथ ही एक वृक्ष को उखड़ गया है। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए, लेकिन ट्रक का चालक फरार हो गया।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भी सोमवार सुबह आठ बजे घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जाहू पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें