फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कुल 1138 विद्यार्थियों ने दी फाइनल ईयर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। जिसमें जिला के छह कॉलेजों में 1138 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं सुबह नौ से बारह बजे तक व शाम के सत्र दो से पांच तक आयोजित की गईं। जिले में वर्तमान में छह कॉलेज हैं, जिसमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन की गई और सामाजिक दूरी नियमों के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में बैठाया गया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में भी सुबह व शाम के सत्र में परीक्षाएं आयोजित की गईं। जिसमें सुबह के सत्र में रसायन शास्त्र, बीटेक अंतिम वर्ष, बीवॉक विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें सुबह के सत्र में 369 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी व छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, शाम के सत्र में 220 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में राजनीतिक शास्त्र व बीटेक व बीवॉक विषयों की परीक्षा ली गई। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि कॉलेज में कुल 589 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
छह विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा नहीं दी, वे कोर्स छोड़ चुके हैं। परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन किया व परीक्षाएं शांतिपूर्वक हुईं। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में 177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वीरवार को सुबह के सत्र में अंतिम वर्ष के 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी व तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 69 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अधीक्षक अजय शर्मा ने कहा कि वीरवार को दोनों सत्रों में 177 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी है। परीक्षार्थियों की कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, बाद में फेस मास्क सहित सामाजिक दूरी के अनुसार ही परीक्षा ली गई। धनेटा महाविद्यालय में भी 100 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 21 विद्यार्थी शामिल हुए। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में 100 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 41 बच्चों ने परीक्षा दी। सुबह के सत्र में 33 व शाम के सत्र में 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के प्राचार्य अनिल गौतम ने कहा कि कॉलेज में सुबह के सत्र में 34 में से 30 विद्यार्थियों व शाम के सत्र में 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, राजकीय महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि सुबह के सत्र में 46 और शाम के सत्र में 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 117 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय महाविद्यालय चकमोह में सुबह के सत्र में 57 और शाम के सत्र में 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें