फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास तट पर आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में ब्यास तट पर छठ पर्व मनाते प्रवासी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत ब्यास नदी के तट पर छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन रविवार शाम नादौन में रह रहे सैकड़ों प्रवासी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की। प्रवासी महिलाओं पिंकी, सुमित्रा, रमा, यमुना, राम प्रसाद और विकेश आदि ने बताया कि चार दिवसीय छठ पर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था।
दूसरे दिन खरना की परंपरा निभाई गई। इस दिन व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को तीसरे दिन व्रतियों ने छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया और पूजा की टोकरियां लेकर ब्यास नदी के तट पर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन

छठ पूजा का समापन सोमवार सुबह सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इसके बाद व्रती प्रसाद वितरित कर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

प्रवासी परिवार प्रत्येक वर्ष ब्यास तट पर एकत्रित होकर श्रद्धा और उल्लास के साथ यह पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें