फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में बनेगा रैंप दिव्यांग-बुजुर्ग सीधे पहुंचेंगे गुफा तक

Fri, 23 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रैंप के निर्माण में लगे मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सुशील शर्मा
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब गुफा तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट नंबर पांच के साथ रैंप का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
इस कार्य पर 90 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसे नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रैंप की ऊंचाई 12 से 15 मीटर तक होगी। इसके निर्माण में धरातल पर आरसीसी डंगा बनाया जाएगा, जबकि ऊपर लोहे के एंगल लगाकर लोहे के स्लैब डाले जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालु आसानी से गुफा तक पहुंच सकेंगे। वर्तमान में मंदिर परिसर में रैंप की सुविधा न होने के कारण दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खासकर चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को परिजन पीठ पर उठाकर मंदिर तक पहुंचाते हैं। ऐसे में रैंप बनने से श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। मंदिर में निर्माण के चलते फिलहाल अस्थायी तौर पर रैंप से सभी श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था रहेगी। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रैंप के निर्माण में लगे मजदूर। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रैंप के निर्माण में लगे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें