फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गौठीय मठ दंगड़ी में जन्माष्टमी पर सजेगा फूल बंगला

Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जनमाष्टमी के लिए सजाया गौठीय मठ दंगड़ी। स्रोत : मठ
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जन्माष्टमी के अवसर पर गौठीय मठ दंगड़ी में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के लिए करीब 2.50 लाख रुपये की पोशाक तैयार करवाई गई है।
विज्ञापन

मंदिर को भव्य रूप से सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण के लिए फूल बंगला भी तैयार किया जा रहा है। मंदिर सेवक महंत भक्ति प्रसाद गिरि महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। शाम सात बजे श्रीराधागोपीनाथ जी की संध्या आरती होगी।
रात आठ से 10 बजे तक भजन-कीर्तन के बाद भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा।
विज्ञापन

इसके बाद रात 12:30 बजे भगवान को 56 भोग और 36 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें