फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जागृति एवं जनकल्याण समिति जोल की नई कमेटी गठित, कुलदीप बने प्रधान

Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जागृति एवं जनकल्याण समिति जोल की नवगठित कार्यकारिणी। कमेटी।
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत गांव जोल स्थित जागृति एवं जनकल्याण समिति की बैठक रविवार को कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई।
विज्ञापन

इसमें प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ने ही अपने नामांकन पत्र 26 से 28 अक्तूबर, 2025 तक कार्यवाहक अध्यक्ष के समक्ष दर्ज करवाए थे। निर्धारित अवधि के भीतर अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न करने के कारण, इन पदों के लिए बिना मतदान ही नियुक्तियां की गईं। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी में कुलदीप चंद, निवासी जोल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, उपप्रधान के रूप में प्रदीप कुमार, सचिव पद पर प्रेम कमल का चयन किया गया है। बैठक में समिति के अन्य सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिनमें मौजीराम, धर्मचंद, प्रेम चंद, गोपाल दास, जगत राम, मेहर सिंह (वार्ड पंच), अमर सिंह मेहला, सुरेश कुमार, धर्म चन्द, बलवीर सिंह, प्रेम चंद, किशोर चंद, बलदेव चंद, दुनी चंद, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, सालीगराम, चमन लाल शर्मा एवं नरेश कुमार शर्मा और रबिश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति आने वाले समय में गांव जोल और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देगी। प्रधान कुलदीप ने कहा कि समिति गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें