फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केवि परिसर में मारपीट कर युवाओं के गुट ने छात्रा से की थी छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं कक्षा की छात्रा ने सदर थाना हमीरपुर में दी लिखित शिकायत
विज्ञापन


मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य की अगुवाई में एसपी हमीरपुर से की मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस दिन विद्यालय के परिसर में घुसे तीन विद्यार्थियों को पीटने वाले युवाओं के गुट ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने अपनी सहपाठी के साथ जा रही थी और युवाओं के गुट ने उसे अपशब्द कहे। 8 से 10 युवा पीछा करते हुए लड़की के ट्यूशन सेंटर तक पहुंच गए। इस मामले में स्कूल प्रबंधन सदस्यों ने प्रधानाचार्य सुनील कुमार की अनुवाई में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन


तीन विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 332(सी), 191(2), 190, 115(2), 353 के तहत केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को केवि हमीरपुर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं की अतिरिक्त कक्षाएं चल रही थीं। इन्हें 1.30 बजे दोपहर का अवकाश दिया गया। जब छात्र-छात्राएं घर जाने लगे तो कुछ बाहरी युवक डंडे इत्यादि से लैस होकर आए व विद्यालय के कुछ छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। जब छात्र बचने के लिए विद्यालय कि तरफ भागे तो उन बाहरी युवकों ने इन छात्रों का विद्यालय के शौचालयों तक पीछा किया एवं दो-तीन छात्रों को खींचते हुए बाहर ले गए तथा एक छात्र की विद्यालय परिसर में ही डंडों से पिटाई की गई। इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों से थाना सदर हमीरपुर में पूछताछ की जा रही। वहीं, छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 79 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है तथा बीते शनिवार को अपनी एक सहपाठी छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में 8-10 लड़के मिले। इन लड़कों ने अपशब्द कहे तथा पीड़िता की तरफ देख कर हंसने लगे। सीटियां बजाते हुए ट्यूशन सेंटर तक छात्रा का पीछा किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी नाबालिग लड़कों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें