फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कन्या विद्यालय नादौन के वार्षिक समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में प्रधानाचार्य मंजू रानी की अध्यक्षता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी डा़ॅ गोपाल गौतम ने बतौर मुख्यातिथि और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य की ओर से वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इसमें पूरे साल की गतिविधियों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समूह गान, श्लोक-उच्चारण, मंत्र-उच्चारण, संस्कृत गीतिका, वाॅलीबाल सहित विविध गतिविधियों में विद्यालय की छात्राओं ने हिमाचल भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्राओं की ओर से हिमाचल की संस्कृति सहित संपूर्ण भारत की संस्कृति प्रस्तुत की गई। इस दौरान विभिन्न राज्यों से विद्यालय में पढ़ रहीं छात्राओं ने अपने-अपने राज्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इसमें पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी, बंगाली आदि प्रस्तुतियां प्रमुख थीं। मुख्यातिथि ने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों का युग है और बेटियां हर कार्य में बेटों से कम नहीं हैं। सरकार की ओर से भी बेटियों के लिए लगातार उत्तम कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कमल कम्मी, रीना देवी, डिंपल कटोच, रमेश कुमार, नानक चंद, एसएमसी प्रधान रिंकू शर्मा, संतोष संधू, नरेंद्र सोनी, बलदेव चौधरी, सरदारी लाल, प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद, एमडी अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें