फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उखली पुल से नादौन तक 47 किलोमीटर का सत्यनिष्ठा मार्च निकाला

Fri, 30 Oct 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ऊखली में सत्यान​ष्ठठा मार्च के दौरान।
विज्ञापन
एएसपी मुनीष ढडवाल के नेतृत्व में लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने बुधवार को करीब 47 किलोमीटर लंबा सत्यनिष्ठा मार्च निकाला। एएसपी मुनीष ढडवाल के नेतृत्व में मार्च सुबह 6:20 बजे जिले की दक्षिणी सीमा उखली पुल से शुरू हुआ और शाम को नादौन में ब्यास नदी के किनारे संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान टीम ने टिक्कर, लाहड़ कोटलू सहित विभिन्न क्षेत्रों की पंचायतों में लोगों से संपर्क किया। टीम ने कई बसों और अन्य वाहनों को रुकवाकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। एएसपी मुनीष ढडवाल ने सतर्कता विभाग के कामकाज की जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में आम जनता की भूमिका और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दें और शिकायत करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन पहुंचने से पहले गगाल गांव में एसडीएम निशांत शर्मा ने मार्च में शामिल टीम का स्वागत किया। इसके बाद वह भी दल के साथ ब्यास नदी तक मार्च में शामिल हुए। इस सत्यनिष्ठा मार्च में ब्यूरो हमीरपुर के हमीरपुर के इंस्पेक्टर रोहित, इंस्पेक्टर अंकुश, सब इंस्पेक्टर राज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें