भाजपा जिला हमीरपुर के खेल एवं परिवहन प्रकोष्ठों ने किया कार्यकारिणियों का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर के खेल प्रकोष्ठ एवं परिवहन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणियों का विस्तार किया गया है। खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा और परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनी ने स्थानीय नेतृत्व एवं पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद मंडल संयोजकों और जिला स्तर पर सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ में दीप पठानिया को नादौन, अशोक कुमार को गलोड़, अनिल कुमार को हमीरपुर ग्रामीण, देवराज को हमीरपुर शहरी, दलजीत सिंह को सुजानपुर, कृष्ण चंद को बमसन, कमल जीत राणा को बड़सर, यशपाल ठाकुर को ढटवाल, कुशल शर्मा को भोरंज तथा विपिन कुमार को समीरपुर मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, खेल प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर शुभम राणा, अनूप कांत, साहिल शर्मा, कैप्टन उत्तम सिंह, महेंद्र कुमार, देवराज शर्मा, अश्वनी ठाकुर, विपिन कुमार, अक्षय राणा, लक्की शर्मा और सुनील कुमार को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ में संजीव शर्मा को भोरंज, राकेश कुमार को समीरपुर, दिनेश पट्टिया को नादौन, उम्मीद सिंह (सिद्धू) को गलोड़, प्रदीप कुमार को बड़सर, राजेंद्र पाल को ढटवाल, होशियार सिंह ठाकुर को बमसन, नशीब राज को सुजानपुर, प्रशोत्तम लाल को हमीरपुर ग्रामीण तथा रघुवीर ठाकुर को हमीरपुर शहरी मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है।