फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेर में तीन घरों के टूटे ताले

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत करेर गांव में शातिरों ने तीन घरों में सेंधमारी की है। दो घरों में शातिरों के हाथ कुछ नहीं लग पाया है जबकि तीसरे घर से शातिर करीब 5 तोले चांदी और 10 तोले सोने की ज्वेलरी सहित करीब 40 हजार रुपये की नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उर्मिला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चोरों ने सोमवार रात घर में चोरी की है। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। घर में घुसने के बाद अलमारी में रखी चाबियां लीं और लॉकर खोला। उन्होंने 3 सोने की अंगुठियां, 2 नथ, दो टिक्के, चांदी की पायजेब, गले की सोने की चेन सहित करीब 10 तोले सोने और पांच तोले चांदी के गहने ले उड़े। चोरों ने उर्मिला देवी के मकान की दूसरी मंजिल पर भी चोरी का प्रयास किया लेकिन यहां उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया है। इसके बाद चोर साथ लगते विधि चंद और पुरुषोत्तम चंद के घर में घुसे। यहां भी उन्हें कुछ नहीं मिल पाया। चोरों ने विधि चंद के घर की ऊपरी मंजिल पर चोरी का प्रयास किया है। सुबह जैसे ही तीनों परिवारों को चोरी की भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना भोटा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


............................
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा। छानबीन जारी है।
-अजय बौद्ध, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें