फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के सामान पर 51 हजार जुर्माना

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने दिवाली के नजदीक आते ही चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है। अधिकारियों ने टैक्स चोरी रोकने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने रानीताल, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, गगल व पालमपुर क्षेत्रोें में चेकिंग के दौरान बिना बिल के ले जा रहे सामान पर 51,500 रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज होने वाली है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कारोबारियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम में ईटीओ जोध सिंह और इंस्पेक्टर अनिल कटोच ने बिना बिल के ले जा रहे सामान को पकड़ा। विभागीय टीम के एक सदस्य ने बताया कि रानीताल, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, गगल और पालमपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रेडीमेड कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान और मनियारी का सामान बिना बिल के ले जाया जा रहा था। ये कारोबारी सामान का बिल नहीं दिखा पाए, जिसके चलते विभाग ने 51500 रुपये का जुर्माना वसूला।
दिवाली तक रहेगी कारोबारियों पर पैनी नजर
दिवाली के नजदीक आते ही विभाग ने भी चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है। दिवाली के नजदीक कई कारोबारी बिना बिल के पटाखों की खरीद-फरोख्त का काम युद्धस्तर पर करते हैं। विभाग की नजर ऐसे कारोबारियों पर भी टिकी हुई है। अभी तक विभाग के पास पटाखों की खेप का कोई बड़ा मामला उजागर नहीं हुआ है। विभाग ने कारोबारियों को सामान के साथ बिल साथ रखने का कहा है ताकि चेकिंग के दौरान उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान कारोबारी सामान का बिल नहीं दिखा सके। इसके चलते कारोबारियों से नियमों के तहत जुर्माना वसूला गया है। विभाग की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें