फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडैहर गांव में पेयजल संकट

Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बडैहर मेें पेयजल संकट गहरा गया है। जबकि अभी गर्मियों का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है। ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। बडैहर गांव में पिछले 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पानी न आने की शिकायत आईपीएच विभाग के कार्यालय में की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों प्रेम चंद, सन्नी कुमार सोनी, बिहारी लाल, सेठू कुमार, मनोहर लाल, अनु कुमारी, सुनीता देवी, कालीदास, सरला देवी, मनु, नीना देवी, सोहन ने बताया कि बडैहर पेयजल योजना को निजी ठेकेदार द्वारा चलाया जा रहा है। करीब डेढ़ वर्ष से सिलसिला चला हुआ है। योजना से पेयजल वितरण का कार्य ग्रामीण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई न पहुंचने की शिकायत विभाग में की गई है लेकिन पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी भरा जा रहा है। यह पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समस्या का हल करने की मांग की। यदि समस्या हल न हुई तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पडे़गा।
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि कर्मचारी समस्या के हल के लिए कार्य कर रहे हैं। जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें