हमीरपुर। हमीरपुर-गलोड़ सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढों में विभाग द्वारा मिट्टी भर दी गई है। इससे विभाग की लचर कार्यप्रणाली सामने आ गई है। गड्ढों में मिट्टी भरने से उखड़ी टायरिंग का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों में कुलदीप कुमार, प्रकाश चंद, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, देशराज, सुनील कुमार, करतार चंद, जैसी राम, जगत सिंह, ठुणिया राम, बलदेव कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, अमर सिंह, भगवान दास, संजय कुमार, रोशन लाल, पंकज, कुलबंत सिंह, संजीव कुमार, सुभाष चंद, हुकम चंद, अमर सिंह, संसार चंद, उत्तम सिंह, राहुल कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, जीवन शर्मा, अभिनव कुमार, रविंद्र शर्मा, विद्या देवी, जयराम, रोशनी देवी, प्रवीण कुमारी आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हमीरपुर गलोड़ सड़क मार्ग की उखड़ी टायरिंग की रिपेयर ठीक से नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गड्ढों में तारकोल की जगह मिट्टी भर दी गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही सड़कों में डाली मिट्टी सड़कों से बाहर निकल जाएगी। गड्ढों में मिट्टी भरने से उखड़ी टायरिंग का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। इससे विभाग की लचर कार्यप्रणाली सामने आ गई है। उन्होेंने विभाग से मांग की है कि सड़क में पड़े गड्ढों की टायरिंग की जाए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, अधिशासी अभियंता एनपी सिंह का कहना है कि जल्द ही सड़क मार्ग में पड़े गड्ढों की मरम्मत कर दी जाएगी।