फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन की तलाश कर रहे पिता दीवान चंद

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हथोल पंचायत के मगरू गांव से एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक अर्जुन कुमार के पिता दीवान चंद ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों से भी पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दीवान चंद ने बताया कि 19 वर्षीय अर्जुन कुमार बणी में आईटीआई कर रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। 16 नवंबर को नगरोटा में इलाज के लिए ले गए थे। इसी दौरान वह अचानक परिजनों की आंखों से ओझल हो गया। उसे नगरोटा तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि उसके बारे में समस्त रिश्तेदारों तथा दोस्तों के घर पर भी पता किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके पश्चात नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। घटना के दिन अर्जुन ने जीन्स तथा हल्के रंग का हुड पहना हुआ था। दीवान चंद ने जानकारी मिलने पर नादौन पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी मूल राज ने पुष्टि करते बताया कि युवक की गुमशुदगी बारे संबंधित पुलिस थानों में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें