फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गिरकर महिला यात्री घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर बस अड्डे में शाम करीब पांच बजे एक महिला यात्री बस से गिरकर घायल हो गई है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हमीरपुर से अवाहदेवी जा रही निगम की बस में महिला सवार हुई। लेकिन बस में चढ़ते समय वह अपना नियंत्रण खो बैठी, और नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने महिला को उठाया। महिला को शरीर पर चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें