सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनीष गुप्ता के बाद अब ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नई ब्लॉक कार्यकारिणी में वेद प्रकाश डोगरा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के लिए किशोर चंद, मनोज गुप्ता, सुभाष चंद्र, जसविंद्र सिंह, रमेश चंद्र, गौरा देवी, अमर, शक्ति, डॉ. अशोक राणा, तिलक राज, जगदीश राम, निशा कुमारी और कर्म दास को महासचिव नियुक्त किया है। दीप गुप्ता, धर्मेंद्र चंदेल, राकेश कुमार को सचिव नियुक्त किया है। जेसी राम विमल को ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृत आजाद को ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सदस्यों में सुनील शर्मा, दुर्योधन राम, कृष्ण पाठक, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत धीमान, अमी चंद, विनोद ठाकुर, रेलू राम, राजकुमार, सुभाष कुमार, प्रताप सिंह, पूर्ण चंद्र, संतोष कुमार, अश्वनी कुमार, देशराज, ओम प्रकाश, मस्तान चंद, मदन कुमार को चुना गया।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में महेश गुप्ता, रणवीर सिंह, जसवंत सिंह, देशराज, सुमन कुमारी, अमीचंद, अल्पना देवी, विपन कुमार, मदन लाल, पवन कुमार, होशियार सिंह, ध्यान सिंह, सतीश कटोच, प्रकाश चंद, सरला देवी, सीमा, सरोज, अनिता कुमारी शामिल किए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा की अगुवाई में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहरी कांग्रेस इकाई का गठन किया जाएगा। जिसमें राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त करके कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह ओबीसी मोर्चा सुजानपुर मंडल में संदीप मेहरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एससी मोर्चा के लिए प्यार चंद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूथ कांग्रेस ब्लॉक सुजानपुर की कमान युवा नेता आशीष सोहना को दी गई है। ब्लॉक महिला कांग्रेस कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष की नियुक्ति महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की जाएगी। जिसके लिए उन्हें सर्वसम्मति के बाद नाम भेजा गया है।