फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का सीनियर सिटीजन काउंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सीनियर सिटीजन को पर्ची बनवाने के लिए खुला काउंटर करीब दो माह से बंद पड़ा है। इस कारण सीनियर सिटीजन को अस्पताल के मुख्य काउंटर के साथ ही पर्ची बनाने के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है। वर्तमान में पर्ची काउंटर पर महज दो कर्मचारी होते हैं। इनमें से एक महिलाओं की पर्ची बनाता है, जबकि दूसरा पुरुषों की पर्ची बनाता है। सीनियर सिटीजन को भी लाइनों में खड़ा होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि, कर्मचारियों को अन्य महिला एवं पुरुषों के साथ-साथ सीनियर सिटीजन की पर्ची भी बनानी पड़ रही है। इस कारण पर्ची बनाने में देर लग रही है और वरिष्ठ नागरिकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन काउंटर बंद होने का मुख्य कारण कर्मचारियों की कमी है। अस्पताल प्रबंधन के पास इस काउंटर के लिए कोई डीटीपी नहीं है। इससे पूर्व जो कर्मचारी इस काउंटर पर सीनियर सिटीजन की पर्चियां बनाती थी, उन्हें कहीं और तैनात कर दिया गया है। सीनियर सिटीजन एवं अन्य लोगों में बीरबल दास, जयकिशन, प्रकाश चंद, रमेश चंद, पुरुषोत्तम दास आदि का कहना है कि पर्चियां बनाने के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए बने काउंटर के पास ही लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इस कारण पर्चियां बनाने में देरी होती है। उन्होंने सीनियर सिटीजन काउंटर को चालू करवाने की मांग की है। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि काउंटर में पर्चियां बनाने के लिए कोई कर्मचारी अस्पताल प्रबंधन के पास मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य काउंटर में ही सीनियर सिटीजन की अलग लाइन लगाकर पर्चियां बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें