हमीरपुर। देश के तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक हमीरपुर में जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में गांधी चौक पर जश्न मनाया गया। जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि धनतंत्र के ऊपर जनतंत्र की जीत हुई है।
इस जीत का सारा श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र और अमित शाह के घमंड की जबरदस्त हार हुई है। उनके साथ पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, निशा कटोच, विवेक कटोच, मदन कौंडल, विक्रम शर्मा, राजेश ठाकुर, सुमन भारती, सुनील कुमार, राकेश रानी, संगीता कटोच, शशि शर्मा, सुनील ठाकुर, केसी भाटिया, होशियार सिंह, रणजीत धीमान, शिवजोत शर्मा, कैप्टन रणजीत, राज चौहान, रमेश लार्ड, अनिल श्याम, हैप्पी, मोहित, रजनीश गांधी, परवेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अश्वनी शर्मा, कैप्टन प्रदीप डोगरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंगलवार को चुनाव नतीजों को जानने के लिए हमीरपुर के लोग दिनभर टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। हमीरपुर शहर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर राहगीरों की भारी भीड़ चुनावी नतीजे देखने के लिए जुटी रही।