फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी में ठेके के विरोध में पंचायत समिति बमसन भी उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी में नए ठेका स्थल के विरोध में ग्रामीणों के बाद अब पंचायत समिति बमसन भी उतर आई है। ग्रामीणों ने शराब ठेेके का यहां पर जोरदार विरोध किया है। बीडीओ कार्यालय के बाद अब एक स्थानीय महिला ने भी इस जमीन पर अपना हक जताया है। वहीं यहां पर लीज एग्रीमेंट कोई और कर रहा है। टौणी देवी में जिस क्षेत्र में टीननुमा शेड में शराब ठेका खोलने का प्रयास किया जा रहा है, वहां ग्रामीण निरंतर विरोध में हैं। पहले टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर की अगुवाई में खेतों में ठेका खोलने का छत्रैल की महिलाओं ने जोरदार विरोध किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर व प्रशासन को इस मामले में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ठेके को वहां बंद कर दिया गया। अब बीडीओ कार्यालय के आंगन में ठेका खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध फिर तेज हो गया है तथा टपरे के ग्रामीण इसमें आगे आए हैं। पंचायत समिति बमसन के अध्यक्ष सुभाष चंद और स्थानीय बीडीसी सदस्य प्रेम लता ने भी ठेके को यहां न खोलने की मांग की है। यहां पर प्रतिदिन तहसील, बीडीओ कार्यालय, उद्यान, कृषि और पंचायत कार्यालय बारीं में कार्य करवाने के लिए आते हैं तथा परिसर में ठेका खोलने का उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पंचायत समिति बमसन ने अपने परिसर में चारदीवारी और गेट लगाने का निर्णय लिया है तथा इसके लिए तीस हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया है। टपरे गांव की कृष्णी देवी ने अपनी भूमि होने का दावा किया है तथा इसकी लिखित शिकायत कर दी है। वहीं टपरे पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार ने कहा कि ठेके का विरोध निरंतर जारी रहेगा, लोग आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें