फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटहाणी स्कूल की पवन बाला को राज्य शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी की अध्यापक पवन बाला को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। पवन बाला को यह इनाम शिक्षा क्षेत्र और स्काउट एंड गाइड में पिछले कई सालों से सराहनीय योगदान के लिए मिला है। शिमला में उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया। पवन बाला स्काउट एंड गाइड में पिछले करीब 16 सालों से जुड़ी हुई है। जिसमें उन्होंने स्काउट एंड गाइड के बच्चों को स्कूल से लेकर, जिला, राज्य और रष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करवाई है। इतिहास में एमए करने वाली जिला ऊना के कुुठेड़ा जसवालां की पवन बाला ने अध्यापक बनते ही स्कूली गतिविधियों, खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। साल 2016 में नेशनल स्तर पर जंबूरी मैसूर, कर्नाटक में स्काउट एंड गाइड के शिविर में हमीरपुर से गई एक छात्रा मैसूर में बीमार हो गई। पवन बाला दस दिनों तक छात्रा के साथ अस्पताल में रही थीं। उसके बाद उस बच्ची को कर्नाटक स्काउट एंड गाइड के सहयोग से हवाई यात्रा से घर सकुशल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें