फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों तक पहुंचकर समस्याओं का त्वरित निदान करें : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कृषि, बागबानी, मत्स्य, पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित तौर पर किसानों के खेतों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करें। इसके साथ ही हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों, सब्जियों तथा फलों की पैदावार के बारे में तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करें ताकि कृषि उत्पाद की पैदावार के आधार पर उद्योग लगाने का प्लान तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत नादौन के दसवीं में किसान कल्याण कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि कहा कि देश की 585 एपीएमसी को ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के साथ जोड़ दिया गया है। इससे अब कृषि उत्पाद ऑनलाइन ही बेचे जा सकते हैं। ठाकुर ने कहा कि देशभर में 22 हजार ग्रामीण हॉट को कृषि बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। इस के लिए केंद्र सरकार ने 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने नादौन ब्लॉक के पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। इसमें मौजरा के विपन कुमार, मरूंह के धर्म चंद, मरूंह के विधि चंद, सुकराला के अमरनाथ तथा कुलदीप शर्मा शामिल रहे।
इस अवसर पर एग्रीकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर विनोद शर्मा, पीएनबी से मनीषा, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुशील, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. अंजना ठाकुर, बागवानी विभाग से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रूप लाल धीमान, भवानी सिंह, रघुबीर सिंह, चंदू लाल चौधरी, बिहारी लाल, अजय शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें