फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया मजदूर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीजेएम दिव्य ज्योति पटियाल ने की। इस मौके पर उन्होंने मजदूरों को उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ लिली लिटल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी रंगस में श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण देकर अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने बच्चों के भाषण की प्रशंसा की और अपने बहुमूल्य विचार बच्चों के समक्ष प्रकट किए। ट्विंकल स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनेड़ में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें कृष बड़याल ने पहला, अंकिता ने दूसरा जबकि तनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी पीएस शर्मा ने बच्चों को मजदूर दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी मजदूर दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें