हमीरपुर। जिले में जोश कार्यक्रम के तहत 8 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन, हमीरपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला उपायुक्त हमीरपुर, जिले के सांसद, विधायकगण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने कहा कि जिले की 87 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त घोषित होना स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी उन्मूलन के लिए भविष्य में भी सक्रिय सहयोग जारी रखने की अपील की।
ब्लॉकवार टीबी मुक्त पंचायतें :
बड़सर : बलबिहाल, बणी, बड़ाग्राम, दालचेरा, दंदलू, घंगोट कलां, ग्यारह गांव, जुने, ज्योली देवी, झानी, जोड़ अंब, कलवाल, कनोह, कसाई, कियारा बाग, महारल, पथेड़ा, स्मेला, सम्ताना कलां, सठवीं आदि।
भोरंज : बधानी, भघेटू, दरे, धनवान, कक्कर, कर्राह, महल, पंजोत, पपला, पट्टा, रौंहवीं आदि।
गलोड़ : गाहली, फर्नोल, चंगर, गोईस, कश्मीर, मंझेली, नाल्टी, नारा, पनियाली, सनाही, ग्लो, सरेरी, ऊटप, हरेटा, मक्कड़, घेलूं, मलग, करेर, लोहरा आदि।
नादौन : कोटला चिलियां, कंडरोला, प्लासी, गौना, हतोल, जोड़ सप्पड़, भद्रोल, भीरड़, कमलाह, मझियार, रैल आदि।
सुजानपुर : भीरड़ा, सपाहल, बनाल, जंगल, पनोह, मनिहाल आदि।
टौणी देवी : बफरी, बजूरी, बल्लह, ब्लोह, बैरिंग, बरोहा, बोहनी, चेरीं दी धार, दल कानौन, धलोट, गसोता, ख्याह लोहारियां, लग कढियार, नेरी, पंधेड़, पुरली, सारा, हक्कर, सराकड़, स्वाहल, सिकंदर, टिब्बी, ओहर, ऊटपर आदि।