फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नये खुले कंज्याण जल शक्ति विभाग उपमंडल में 82 गांव शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार आज करेंगे कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के खुले नए जल शक्ति विभाग उपमंडल कंज्याण में 18 ग्राम पंचायतों के 82 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के ग्रामीणों को सुचारू रूप से पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए दो अनुभाग समीरपुर और कंज्याण बनाए गए हैं। जल शक्ति विभाग के कंज्याण अनुभाग में उठाऊ पेयजल योजना डेरा परोल, उठाऊ पेयजल योजना अम्मन कचोटी प्रथम चरण व द्वितीय चरण, उठाऊ पेयजल योजना मालियां सधिरयाणा (ताल) और उठाऊ पेयजल योजना टिक्कर खतरियां, एक बीडब्लूएससी का कार्य प्रगति पर है, इन्हें शामिल किया गया है। इन योजनाओं के अधीन कंज्याण, बलोह, दिम्मी, कैहरवीं, पंदेड़, बजडौह, दरव्यार, ढनवान व टिक्कर बुहला पंचायत के 51 गांवों को जोड़ा गया है। इसी तरह समीरपुर अनुभाग का कार्यालय स्थानीय मिनी सचिवालय में खोला गया है। इस अनुभाग में समीरपुर, बराडा, पंजोत, बगवाड़ा, दाडी, चंबोह, कोट लांगसा व डाडू पंचायत सहित 8 पंचायतों के 31 गांव शामिल किए गए हैं। समीरपुर अनुभाग के अधीन केवल कार्यशील मेवा-बमसन उठाऊ पेयजल योजना होगी। इससे सभी गांवों को योजना से पानी की सप्लाई होती है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 113941 है। इसमें भोरंज ब्लॉक की 29 और बमसन ब्लॉक की 19 पंचायतें शामिल हैं। इससे जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधीन अब तीन उपमंडल भोरंज, लदरौर और कंज्याण होंगे। भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार 10 अक्तूबर को 11 बजे जल शक्ति विभाग उपमंडल कंज्याण का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप ने दी। उधर, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान, पूर्व प्रधान पवन कुमार, कैहरवीं पंचायत के उपप्रधान राज कुमार ने कंज्याण में उपमंडल खुलने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

राकेश कंज्याण उपमंडल के पहले सहायक अभियंता होंगे
जल शक्ति विभाग उपमंडल कंज्याण में पहले और नए सहायक अभियंता के पद पर राकेश लखनपाल ने कार्यभार संभाल लिया है। उनका कहना कि उपमंडल के लोगों को सुचारू रूप से पीने का पानी मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें