फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। पंजीकरण के बाद एक नवंबर से 20 नवंबर तक मतदाता सूचियों की पांडुलिपियां तैयार की जाएंगी तथा इन्हें प्रारंभिक प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। 21 नवंबर को प्रारंभिक सूचियों को प्रकाशित कर उन पर दावे या आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। ये दावे या आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज करवाई जा सकती हैं। इनका निपटारा 18 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं, 19 दिसंबर से मतदाता सूचियों को अंतिम रूप से तैयार करने का कार्य आरंभ किया जाएगा और 2 जनवरी 2025 को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें