फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 09 Apr 2019 01:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 35000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा दिखी। रविवार होने के कारण दियोटसिद्ध में शनिवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। गर्मी के बावजूद श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहे। इस दौरान बाबा का दरबार जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है। केवल मंदिर को आधा घंटा सफाई के दौरान ही बंद किया जा रहा है। रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी है।

विज्ञापन

नवरात्र होने के चलते श्रद्धालु नैना देवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को न्यास की ओर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और देश व विदेश से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस संबंध में मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार और रविवार के दिन बढ़ जाती है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें