फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए उडनदस्ते को स्पेशल टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने आज से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले के उड़नदस्ते में स्पेशल टीम का गठन किया है। इस टीम में निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों समेत जिला के तीन वरिष्ठ अध्यापकों को भी शामिल किया है। इन तीन अध्यापकों में एक सीनियर लेक्चरर, एक सीनियर टीजीटी और एक सीनियर सीएंडवी अध्यापक को शामिल किया गया है। यह स्पेशल टीम जिले के परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए निरंतर निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालेगी और इसके साथ ही परीक्षा हॉल का मुआयना भी करेगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही पर यह स्पेशल टीम नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षा विभाग का निरीक्षण विंग संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में पूरे तीन घंटे उड़नदस्ते बैठाएगा ताकि, किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल न हो सके। स्पेशल टीम में विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन वरिष्ठ एवं अनुभवी अध्यापकों को टीम में साथ लेने से नकल की आशंका कम रहेगी। बहरहाल परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगे होने के कारण अब नकल मुश्किल हो गई है। इसके बावजूद यदि किसी परीक्षा केंद्र में कोई कोताही बरती जाएगी तो यह टीम उचित कार्रवाई करेगी। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि नकल को रोकने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जिसमें निरीक्षण विंग के अधिकारियों सहित तीन वरिष्ठ अध्यापकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी कोताही पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें