फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर मे मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, गेहूं की पीली पड़ रही फसल के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। इससे जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मूसलाधार बारिश ने लोगों को दो दिन से घरों में ही दुबकने को मजबूर किया। बारिश, ठंड और कोहरे के कारण लोग घरों में ही आग और हीटर सेंकते रहे। वहीं जो लोग अपने कार्यों के लिए बाहर निकले वह भी मफलर, शॉल, टोपी, छाता और अन्य गर्म कपड़े साथ लेकर निकले। मंगलवार को जिले में पारा दस डिग्री से नीचे ही रहा। बारिश से पूर्व जिले में गेहूं की फसल पीला रतुआ का शिकार हो गई थी।
विज्ञापन

इस मूसलाधार बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है। किसान प्रकाश चंद ठाकुर, ठाकुर चंद किशोर, राजेश कुमार, तारा चंद, कुलदीप कुमार, योगराज, जगदीश चंद, पवन शर्मा, हुकम सिंह, जोगिंद्र शर्मा, दवेंद्र सिंह, सरिता देवी, अनीता कुमारी, रधुवीर राम आदि ने कहा कि रात से हो रही बारिश के कारण किसानों को काफी राहत मिली है। गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद जग गई है। अब पशुचारे की समस्या भी नहीं होगी। वहीं, ठंड में कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और विशेष कर स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जिले के कई क्षेत्रों में रातभर बिजली भी गुल रही। उपनिदेशक कृषि विभाग हमीरपुर युद्धवीर सिह पठानिया का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचेगा। जिन क्षेत्रों में फसल पीली पड़ गई थी, वहां बारिश के बाद फसल अब ठीक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें