फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा करने के लिए वृद्ध 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए दर्शन योजना शुरू की गई है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से इच्छुक नागरिकों से आवेदन 15 जनवरी तक मांगे गए थे, जिसकी अवधि अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दी गई है। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उत्तम परिवहन सुविधा के साथ राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थानों का भ्रमण करवाना है। इसके साथ इस योजना का उद्देश्य समाज के इस वर्ग के अकेलेपन और सामाजिक अलगाव से बचाना भी है, जो एकल अथवा युगल होने के कारण इस प्रकार अकेले भ्रमण करने में असमर्थ हैं। आवेदक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिसके लिए उसे प्रमाण पत्र भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। साथ ही आवेदक को चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शपथ-पत्र, आयु प्रमाण पत्र तथा प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा खर्च में 50 फीसदी छूट दी जाएगी जबकि 80 वर्ष या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा निशुल्क करवाई जाएगी। उनके साथ एक पारिवारिक सदस्य अथवा पंजीकृत परिचायक को यात्रा खर्च में 50 फीसदी छूट होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए हित धारक निर्धारित प्रपत्र जिला भाषा अधिकारी कार्यालय सलासी हमीरपुर से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें