फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वे बिल बिना सामान ले जा रहे पांच कारोबारी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिना ई-वे बिल सामान लेकर जिले की सीमा के भीतर लाखों का सामान लेकर घुसे पांच वाहनों को एक्साइज विभाग ने पकड़ लिया है। विभाग ने पांचों वाहनों के ऑपरेटरों से सामान के बिल समेत अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन, यह वाहन चालक मौके पर ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके चलते एक्साइज विभाग ने पांचों वाहन चालकों के चालान काट जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

पंजाब से आए इन पांचों वाहनों में से कुछ में कंप्यूटर डेस्कटॉप तो कुछ में वुडन और हार्डवेयर का सामान लदा हुआ था। सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग चेतराम कश्यप और सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान अधिकारी मनोज कुमार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कंप्यूटर के सामान लेकर आ रही एक गाड़ी को बड़सर में पकड़ा गया। जबकि दूसरी गाड़ी को हमीरपुर शहर और नादौन उपमंडल में पकड़ा गया है। वहीं, उपमंडल भोरंज में विभाग के अधिकारियों ने दो वाहनों को पकड़ा है। भोरंज में पकड़ा गया सामान पंजाब से कुल्लू भेजा जा रहा था। विभाग ने इन पांचों वाहनों से मौके पर साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही भविष्य में बिना ई-वे बिल सामान के माल ढुलाई न करने की चेतावनी भी दी गई। उधर, उप आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम ने कहा कि पांचों वाहनों से विभाग ने साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

बाक्स:
मोबाइल विक्रेता नहीं दे रहे ग्राहकों को बिल
शहर में कुछ मोबाइल विक्रेता ग्राहकों को जीएसटी समेत पक्का बिल नहीं दे रहे। विभाग के पास ऐसी शिकायतें आई हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं एक्साइज विभाग का कहना है कि शिकायत के बाद इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान गगनेश गुप्ता ने कहा कि शिकायत के बाद संबंधित मोबाइल विक्रेताओं से रिकॉर्ड मांगा गया है। रिकॉर्ड की जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें