फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत और संगीत विभाग में तो 90 से 95 फीसदी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 20 विभागों में 25 से 30 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज में बच्चों के कम होते रुझान को लेकर शिक्षा जगत से जुड़े लोग हैरान हैं। दिन प्रतिदिन घटते दाखिलों से विश्वविद्यालय प्रशासन भी सोचने पर मजबूर हो गया है। हैरत की बात है कि संस्कृत और संगीत विभाग में तो 90 से 95 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। हमीरपुर महाविद्यालय में बीस विभागों में इस बार 1960 सीटों में सिर्फ 1360 सीटें ही भर पाई हैं। जबकि 605 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में खासकर संगीत विभाग में 80 में सिर्फ 8 सीटें भर पाई हैं, जबकि संस्कृत में 80 सीटों में सिर्फ 3 सीटें ही भर पाई। बच्चों ने संगीत और संस्कृत विषय में काफी कम रुचि दिखाई है। महाविद्यालय में शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन था। महाविद्यालय में अर्थशास्त्र में 80 में से 38 सीटें ही भरी गईं, 42 खाली, अंग्रेजी में 80 में 66 सीटें भरीं, 14 खाली, भूगोल में 80 में से 25 सीटें भरी 55 खाली, हिंदी में 80 में से 60 भरी और 20 खाली, इतिहास में 80 में से 73 भरीं 7 खाली, पत्रकारिता में 80 में से 22 भरी 58 खाली, संगीत उपकरण में 80 में से 8 भरी 72 खाली, संगीत मुखर में 80 में से 7 भरी 73 खाली, शारीरिक शिक्षा में 80 में से 46 भरी 34 खाली, राजनीति विज्ञान में 80 में से 83 भरी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 80 में से 17 भरी 63 खाली, संस्कृत में 80 में से 3 भरी 77 खाली, समाज शास्त्र में 80 में से 37 भरी 43 खाली, बी कॉम में 140 में से 142 भरी, भौतिक विज्ञान में 140 से 137 भरी 3 खाली, रसायन विज्ञान में 140 में से 135 भरी 5 खाली, गणित में 140 में से 135 भरी 5 खाली, वनस्पति विभाग में 140 में से 117 भरी 23 खाली, प्राणी विज्ञान विभाग में 140 में से 130 भरी 10 खाली और कंप्यूटर साइंस में 80 में से 79 भरी 1 पड़ी खाली।
इस बार बच्चों में महाविद्यालय में दाखिला लेने में कम दिलचस्पी दिखाई दी। कुछ विभागों में ही 50 या इससे ऊपर सीटें भर पाई है। रूसा खत्म होने के बाद भी महाविद्यालय में विभागों में पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं। 20 विभागों में किसी विभाग में पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं। हालांकि भौतिक विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, गणित, वनस्पति विभाग, प्राणी विज्ञान विभाग और कंप्यूटर साइंस मेें काफी हद तक सीटें भर गई हैं। एक मात्र कॉमर्स विभाग में सभी सीटें भर पाई हैं। इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि महाविद्यालय में 1960 सीटों में से 1380 सीटें भरी हैं जबकि 605 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें